फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में चुनाव प्रचार का आगाज आज

Tue, 26 Mar 2019 12:45 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज मंगलवार को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नुमाइश मैदान में विजय संकल्प जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे गोरखपुर आएंगे। जनसभा के बाद वाराणसी रवाना होंगे। मेयर सीताराम जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु ने सोमवार को नुमाइश मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही दावा किया कि मैदान खचाखच भरा रहेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र का चुनाव 19 मई को होगा। इसके लिए भाजपा का चुनाव प्रचार मंगलवार से शुरू होगा। पहली जनसभा ऐतिहासिक हो, इसकी तैयारी में भाजपा नेता सोमवार को दिनभर लगे रहे। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। गोलघर के व्यापारियों से जनसभा में पहुंचने की अपील की। शहर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, गोरखपुर ग्रामीण से विधायक विपिन सिंह, पिपराइच से विधायक महेंद्र पाल सिंह, कैंपियरगंज से विधायक फतेहबहादुर सिंह और सहजनवां से विधायक शीतल पांडेय ने भी जनसंपर्क किया। विधायकों ने कहा कि बड़ी संख्या में जनता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी नुमाइश मैदान पहुंचेंगे। भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, बृजेश मणि मिश्र, राहुल तिवारी ने भी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मदनलाल अग्रहरी ने कहा कि विजय संकल्प जनसभा में संगठन से जुड़े लोग भी पहुंचेंगे।
सात और लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार की शुरुआत

गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल की सात और लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार की शुरुआत मंगलवार से होगी। संतकबीरनगर में यूपी सरकार की मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, बस्ती में विनय कटियार, देवरिया में मंत्री जयप्रताप सिंह, सलेमपुर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, आजमगढ़ में मंत्री दारा सिंह चौहान और संजय पासवान, मऊ में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और बलिया में यूपी सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें