चोरी की लाइसेंसी पिस्टल
के साथ युवक गिरफ्तार
- झंगहा पुलिस ने अमहिया पुल से पकड़ा, साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। झंगहा पुलिस ने अमहिया के पास से एक युवक को पिस्टल, दो मैगजीन और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पूछताछ में युवक ने बताया कि पिस्टल बलिया के रुद्रा होटल के मालिक की है जो कुछ समय पहले चोरी हुई थी।
एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसे पास से पिस्टल बरामद हो गई। युवक की पहचान देवरिया के मेदनापुर निवासी सोनू यादव के रूप में हुई है। फरार साथी का नाम देवरिया निवासी पिंटू है।