गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के बिंदौरा-सरजू रेल खंड के डाउन लाइन पर इंजीनियरिंग संबंधी काम के लिए 21 अक्तूबर को पांच घंटे का मेगा ब्लाक लिया जाएगा। इस वजह से रविवार को चार ट्रेन बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। आनंद विहार टर्मिनस से 20 अक्तूबर को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापू धाम मोतीहारी एक्सप्रेस अपने तय मार्ग रोजा-सीतापुर कैंट-बुढ़वल-गोंडा के स्थान पर बदले मार्ग रोजा-लखनऊ -बाराबंकी-फैजाबाद-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह एर्नाकुलम से 19 अक्तूबर को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस अपने तय मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा तथा अमृतसर से 20 अक्तूबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अपने तय मार्ग रोजा-सीतापुर कैण्ट-बुढ़वल-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ -बाराबंकी-फैजाबाद-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी। वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 अक्तूबर को चलने वाली 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने तय लखनऊ-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ -बाराबंकी-फैजाबाद-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी।