फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 16 Oct 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण का बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान चार ब्लॉक और नगरक्षेत्र के विद्यालय से नदारद 29 शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक और 19 शिक्षकों का वेतन एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ नौ शिक्षामित्रों व चार अनुदेशकों का एक दिन और दो शिक्षामित्रों का तीन दिन का मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन


बीएसए ने जिले के समस्त बीईओ को बेलघाट, खजनी, उरुवा, गोला और नगर क्षेत्र के दस-दस परिषदीय स्कूलों की जांच के लिए टीम बनाकर स्कूल खुलने के समय सुबह 9 बजे भेजा। बीईओ द्वारा दी गई रिपोर्ट पर बीएसए ने देर शाम रिपोर्ट के अनुसार शिक्षकों पर कार्रवाई की। निरीक्षण में कई स्कूलों में तैनात शिक्षक बिना अवकाश पत्र दिए ही कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे तो वहीं कई शिक्षक निरीक्षण के दौरान देरी से स्कूल पहुंचे। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। इसलिए सभी शिक्षक मुख्यमंत्री के आदेशानुसार समय से स्कूल पहुंचे और प्रार्थना कराकर बच्चों को पढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें