कैंसर विभाग में एचओडी बने डॉ. राकेश रावत
दस साल पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन किया था
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश रावत को कैंसर रोग विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को पूर्व विभागाध्यक्ष मेजर डॉ. एमक्यू बेग ने उन्हें चार्ज सौंपा। सोमवार को डॉ. बेग का तबादला झांसी करते हुए उन्हें रिलीव भी कर दिया गया था।
बीआरडी में डॉ. राकेश रावत और डॉ. बेग की तैनाती करीब 10 साल पहले हुई थी। डॉ. बेग के स्थानांतरण के बाद सोमवार को ही प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने उन्हें विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी थी। हालांकि, चार्ज उन्हें मंगलवार को मिला। इससे पहले मेजर डॉ. एमक्यू बेग ने 28 जुलाई को प्राचार्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। डॉ. एमक्यू बेग ने प्राचार्य पर प्रदेश सरकार को बदनाम करने वाले काम करने के आरोप लगाया था। शासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें झांसी स्थानांतरित कर दिया।