फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला संकाय भवन में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कला संकाय में गंदगी, शौचालय भी खस्ताहाल
- प्रति कुलपति व मुख्य नियंता ने इंजीनियर को सप्ताह भर में दुरुस्त करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रो. एसके दीक्षित और मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने छात्रों के अनुरोध पर मंगलवार को कला संकाय भवन का निरीक्षण किया। परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली और शौचालय की भी खराब हालत थी। दरवाजे टूटे थे, पानी की टोटियां गायब थीं। संपत्ति अधिकारी और इंजीनियर को बुलाकर सप्ताह भर में व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा गया। छात्रों ने कहा कि इस बीच व्यवस्थाएं ठीक नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों को उनके कक्ष में बैठने नहीं देंगे।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रों ने कला संकाय भवन में गंदगी के विरोध में कुलपति दफ्तर के सामने खूब हंगामा किया था। प्रति कुलपति को कंधे पर बैठाकर ले जाने लगे तो पुलिस से नोकझोंक हुई थी। प्रति कुलपति और मुख्य नियंता ने मंगलवार को कला संकाय भवन का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में दोपहर करीब दो बजे निरीक्षण करने पहुंचे। छात्र राजीव यादव के नेतृत्व में छात्रों ने उन्हें परिसर से लेकर शौचालय व कमरों की जर्जर हालत को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें