फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज ब्यूटीफुल हेयर का खिताब

Thu, 12 Jul 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
शहर की मेधा अग्रवाल मुंबई में रैंपवाक के दौरान।
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर की ब्यूटी क्वीन मेधा अग्रवाल मुंबई में आयोजित मिसेज भारत आईकॉन प्रतियोगिता में दूसरी रनर अप रहने के साथ ही मिसेज ब्यूटीफुल हेयर के खिताब से नवाजी गईं हैं। प्रतियोगिता में मेधा ने अपनी उम्र से करीब 10 साल तक छोटी प्रतिभागियों कोे पीछे छोड़ कर कामयाबी हासिल की है। मेधा के पति एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर में वरिष्ठ अधिकारी हैं।
विज्ञापन


27 जून से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में देश भर से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। रैंप वॉक, टैलेंट, सवाल-जवाब समेत अलग अलग राउंड में आयोजित प्रतियोगिता की बाधाओं को पार करते हुए 31 प्रतिभागियों ने फाइनल राउंड में जगह बनाई। ग्रांड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता समेत कई दिग्गजों ने शिरकत की। सभी राउंड में मेधा ने अच्छा प्रदर्शन किया। फाइनल में वह भले ही सेकेंड रनर-अप रहीं लेकिन मिसेज ब्यूटीफुल हेयर के खिताब पर उन्होंने कब्जा जमा लिया। उनका कहना है कि किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करना ही सब कुछ नहीं होता है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से व्यक्तित्व में निखार होता है। ईमानदारी से कोशिश हो तो बड़े से बड़े लक्ष्य का हासिल किया जा सकता है।

मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुईं हैं चयनित

मेधा मिसेज राजस्थान प्रतियोगिता के टॉप तीन में जगह बनाने में सफल हुई हैं। यहां मिली सफलता के आधार पर उनका चयन अगस्त महीने में होने वाली मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

शादी के नौ साल बाद मॉडलिंग में उतरीं

मूलरूप से देहरादून की रहने वाली मेधा के पिता अरविंद कुमार रिटायर्ड आरटीओ हैं। मेधा ने डीएवी कॉलेज, देहरादून से बीकॉम और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। दो वर्षीय कोर्स के आखिरी पड़ाव पर दिल्ली से आए कुछ कोरियोग्राफर्स ने उनके डिजाइन को पसंद करने के साथ ही उन्हें मॉडलिंग का ऑफर दिया। 2006 में झांसी से ताल्लुक रखने वाले पति के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद नौ साल गृहस्थी जमाने में लग गए। दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें