फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों के लिए लैंड बैंक जल्द

Thu, 05 Apr 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
उद्योग बंधुओं के साथ डीएम ने बैठक की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उद्योग लगाने की हसरत रखने के वाले उन उद्योगपतियों को जिन्होंने इन्वेस्टर्स समिट में सरकार के साथ करार किया है, उनके लिए जल्द ही लैंड बैंक बनेगा। उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया और कहा कि इन उद्योगपतियों को गीडा के आसपास ही जमीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। गोरखपुर से 20 उद्यमियों ने सरकार के साथ एमओयू साइन किया है। इससे प्रदेश में लगभग 1400 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


डीएम सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि शासन ने मिट्टी प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान कर दी है। उद्यमियों के आवेदनपत्र का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। अब तक 17 खनन के पट्टों को स्वीकृति दी गई है, जिसमें से आठ में खनन शुरू भी हो गया है। इससे बालू की कीमत में कमी आई है। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने में कोई दिक्कत आती है तो उन्हें तत्काल अवगत कराएं। विश्व प्रसिद्ध टेराकोटा गांव औरंगाबाद में सड़क से ब्रेकर हटाने के साथ इसके चौड़ीकरण का इस्टीमेट तैयार करने का पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया। साथ ही डीआरडीए द्वारा इसके शोरूम को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त रंजन चतुर्वेदी, एडीएम सिटी रजनीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत बीएल आनंद, बीके श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, उद्यमी पीके मस्करा, आरएन सिंह, प्रवीण मोदी, आकाश जालान, संजय जालान, नवीन अग्रवाल, मो. बदरूद्दीन, अमर तुलस्यान, दाताराम सिंह, गोविंद प्रसाद, मोहन लाल प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एक सप्ताह में दें कनेक्शन
डीएम ने गीडा में उद्योग लगाने वालों को आवेदन के दो महीने बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाने से नाराजगी जताई और संबंधित अफसरों को एक सप्ताह में कनेक्शन देने का आदेश दिया। साथ ही एक उद्यमी को कृषि भूमि को उद्योग भूमि में परिवर्तन करने के लिए एसडीएम सदर को फोन पर निर्देश दिया।

30 दिन में पास करेें नक्शा
डीएम ने कहा कि उद्योगों के नक्शे पास कराने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। ऐसे में निर्धारित 30 दिन की समय सीमा का पालन करते हुए नक्शा पास करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें