फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के अधिकार की अलख जगाएगी ‘सक्षम’

Wed, 04 Apr 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सक्षम फिल्म की टीम ने पत्रकारों से जानकारी साझा की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के वनटांगिया गांवों में फीचर फिल्म ‘सक्षम’ की शूटिंग हो रही है। बुधवार को फिल्म के निर्माता, निर्देशक अपनी टीम के साथ मीडिया से रूबरू हुए। बताया कि यह फिल्म शिक्षा के अधिकार के प्रति अलख जाएगी। फिल्म की मुख्य भूमिका में ‘पीपली लाइव’ फेम ओमकार दास माणिकपुरी (नत्था) और नसीरुद्दीन शाह की बेटी हीबा शाह हैं। गंभीर अभिनय के दोनों मंझे कलाकार भी टीम के साथ मीडिया से रूबरू हुए। दोनों ने आशा जताई कि फिल्म अच्छी बनेगी और बड़ा सामाजिक संदेश देने में कामयाब होगी।
विज्ञापन


गरीब बच्चों के स्कूल जाने की कहानी है सक्षम
फिल्म के निर्देशक शुभांशु सत्यदेव मूलत: गोरखपुर के हैं। उन्होंने बताया कि कचरा बीनने वाले बेहद गरीब बच्चे फिल्म की कहानी के केंद्र में हैं। फिल्म सुविधाओं से वंचित गांवों के उन बच्चों पर केंद्रित है, जिन्हें पेट भर खाने को नहीं मिलता, फिर भी उनके मन में शिक्षा की लालसा होती है। वे दुख व दर्द से भरी जिंदगी को भी एक दूसरे के साथ आनंद से साझा करते हुए स्कूल जाने की इच्छा रखते हैं। उन्हें स्कूल जाने के लिए किन-किन परेशानियों से जूझना पड़ता है और अंत में वे किस तरह एक नामचीन हस्ती की मदद से स्कूल जाने में सफल होते हैं। पूरी फिल्म इसी कहानी को रोमांचक तरीके से प्रदर्शित करेगी।

‘वनटांगिया गांवों को राष्ट्रीय पहचान देगी फिल्म’
निर्माता उद्योगपति नवीन अग्रवाल ने कहा कि फिल्म ऐसे मुद्दे पर केंद्रित है कि कहानी सुनते ही तय कर लिया कि इसके निर्माण में पूरी मदद करूंगा। वनटांगिया गांवों में फिल्माई जा रही यह फिल्म इन गांवों को राष्ट्रीय पहचान देगी। सह निर्माता रोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि फिल्म में चार बाल कलाकार मुहम्मद जैद शेख, मुहम्मद अर्श, अर्णव सुमन और महक खान के अलावा बालीवुड के कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें