फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने आयोग से की ईवीएम की शिकायत

Sun, 11 Mar 2018 11:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला प्रशासन पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग और प्रेक्षक से शिकायत दर्ज कराई है। सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने अपनी शिकायत में करीब 90 ईवीएम खराब होने का दावा करते हुए लिखा है कि इनमें से कई ईवीएम को दो से चार बार बदला गया। ईवीएम की खराबी की वजह से मतदान प्रभावित हुआ। करीब दर्जन भर बूथों पर ईवीएम दो से चार घंटे तक खराब रही जिससे तमाम मतदाता मायूस होकर घर लौट गए। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि कई जगहों पर भाजपा के दबंग लोगों ने बूथों में जबरन घुस कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सहजनवां के प्राथमिक विद्यालय, मिश्रौलिया में चार बार ईवीएम बदली गई जिससे वहां पांच घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इसी तरह डॉ अंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजौवा में तीन बार मशीन बदली गई और 4.30 घंटे मतदान प्रभावित रहा। प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में भी चार बार मशीन बदली गई। पिपराइच विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय, पोखरभिंडा में तीन बार मशीन बदली गई, जिससे चार घंटे तक कोई वोट नहीं डाल सका। इसी तरह उन्होंने 10 ऐसे बूथों के नाम गिनाए हैं, जहां एक से चार बार ईवीएम मशीन में खराबी आने पर उसे बदला गया और घंटो मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें