रेलवे जीएम राजीव अग्रवाल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
- फोटो : Amar Ujala
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) की ओर से आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह और सांस्कृतिक उत्सव का रविवार को गोल्फ ग्राउंड में समापन हो गया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में गोरखपुर मंडल सर्वाधिक अंक हासिल कर ओवरआल चैंपियन बना। इज्जतनगर दूसरे, लखनऊ मंडल तीसरे और वाराणसी चौथे पायदान पर रहा। सभी विजेता और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि रेलवे जीएम राजीव अग्रवाल ने सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय और पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों के अधिकारियों और उनके घरवालों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और मेलजोल की भावना प्रदर्शित करते हुए प्रतिभा को मुखरता प्रदान की। ऐसे आयोजनों से आत्मीयता, सहयोग, सामंजस्य जैसी सकारात्मक भावनायें बलवती होती हैं। नरसा के अध्यक्ष एके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री पीके अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अल्का अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा, कबड्डी सचिव संजय यादव, प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर आदि मौजूद रहे।
कैरम, टेबल टेनिस में इन्होंने मारी बाजी
कैरम मिक्सड : विनोद पांडेेय और मधुमिता पांडेय
कैरम महिला : मधुमिता और सुधा गुप्ता
कैरम पुरुष : पीके गुप्ता और एसके मिश्रा
टेबल टेनिस : 15 वर्ष आयु वर्ग में इशिता सक्सेना, 50 वर्ष कम आयु वर्ग में इज्जतनगर के डॉ. बीएन चौधरी, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मुख्यालय के वीपी पांडेय और मुख्यालय की सुधा गुप्ता
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सोलो गीत में लखनऊ मंडल के राघवेंद्र ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मुख्यालय के पीके अग्रवाल उपविजेता बने। सामूहिक गीत में गोरखपुर विजेता और लखनऊ मंडल उपविजेता रहा। सामूहिक नृत्य में गोरखपुर अव्वल रहा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी गोरखपुर मुख्यालय के नाम रही।