सेंट एंड्रयूज कॉलेज में मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। आतिफ मेमोरियल आल इंडिया क्रिकेट चैंपियनशिप के अंतर्गत रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में डीसीए बहराइच ने डीसीए लखीमपुर को 63 रनों से पराजित किया वहीं दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने गोरखपुर ब्लू को पांच विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बहराइच की टीम ने ने 29 ओवरों में सभी विकेट खोकर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। विकास कुमार ने 37 और दिव्यांश ने 31 रन बनाए। लखीमपुर के जय सिंह ने पांच, राहुल और सुदामा ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर की टीम 16 ओवरों में महज 62 रनों पर ही ढेर हो गई। राहुल ने 16 रन बनाए। बहराइच की तरफ से अंशुुमान ने चार, जावेद और कमाल ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ब्लू ने निर्धारित 40 ओवरों में 159 रनों का टारगेट रखा। शैलेंद्र ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। विशाल ने 27 रनों का अंशदान किया। छत्तीसगढ़ की तरफ से अनिकेत ने तीन और अमन, दुर्गेश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। आयुष ने 37 और यश ने 27 रन बनाए। गोरखपुर ब्लू की ओर से शैलेंद्र को तीन विकेट मिले।