फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर(संतकबीरनगर)। देश में विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों पर हो रही ज्यादती के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने मंगलवार को कस्बे के मुहल्ला अजान शहीद में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के मुहल्ला अंजान शहीद में समाजसेवी नवयुवक ग्यासुद्दीन के नेतृत्व में मंगलवार को नवयुवकों ने दोपहर में जौहर की नमाज अदा करने के बाद अपने-अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार, जुल्म के लिए विरोध जताया। ग्यासुद्दीन ने बताया कि देश व प्रदेश में मुसलमानों की स्थिति बेहतर नहीं है। हाल में मुस्लिम समाज पर अत्याचार बढ़े हैं। जिनकी सुनवाई कहीं नहीं हो पा रही है। इसके लिए मुसलमान कार्रवाई के लिए भटक रहे हैं। विरोध जता रहे सभी नवयुवकों ने केंद्र और प्रदेश की सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए मुसलमानों पर हो रहे जुल्म को तत्काल रोकने की मांग की। जिससे देश की गंगा जमुनी तहजीब को खंडित होने से बचाया जा सके। इस दौरान नौशाद खां, जावेद अहमद, अतीक अहमद, शाह आलम, हामिद खां, शमशु, अजीमुल्ला, मेहताब, बिलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें