फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पूछा जलभराव दूर करने का मास्टर प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। जलभराव की समस्या दूर करने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने डीएम के सामने रोडमैप पेश किया। इसके तहत शहर के 230 नाले नालियों की फिर से सफाई कराई जाएगी। साथ ही स्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।
मानसून नजदीक आने के बाद एक बार फिर से शहर की जलभराव की समस्या दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम की ओर से बुलाई गई बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि शहर के नाले-नालियां चोक होने लगी हैं। पुल-पुलिया के नीचे सही ढंग से सफाई न होने से पानी जाम होने की आशंका है। ऐसे में तीन चरणों में अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई कराई जाएगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले चरण में शहर के सभी 230 नाले नालियों की फिर से सफाई कराई जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके बाद दूसरे चरण में सभी बैंड (पुल-पुलियों) के नीचे सफाई होगी और तीसरे चरण में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जहां भी स्थायी अतिक्रमण की वजह से नालों की सही ढंग से सफाई नहीं हो पा रही है, उन्हें हटाया जाएगा। शहर के 30 प्रतिशत ऐसे नाले हैं, जिनकी अतिक्रमण के चलते सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



188 करोड़ से सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की स्थिति
गोरखपुर। नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों ने अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल और सीवरेज के प्रस्तावित और स्वीकृत कार्यों की जिलाधिकारी को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत 176.6 करोड़ की सीवरेज और 11.65 करोड़ की पेयजल योजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें से कुछ की स्वीकृति मिल चुकी है। सीवरेज योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 8 नंदानगर और वार्ड संख्या 20 झरनाटोला के अंतर्गत 55.77 किलोमीटर सीवर लाइन विस्तार व करीब 47 सौ घरों में कनेक्शन दिया जाएगा। वहीं, वार्ड संख्या 01 महादेव झारखंडी और वार्ड संख्या 48 गिरधरगंज के अंतर्गत 80.27 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी और 9180 घरों को कनेक्ट किया जाएगा। इन योजनाओं के मूर्त रूप लेने के बाद रामगढ़ ताल में गंदा पानी नहीं गिरेगा। जिन इलाकों में अब भी हैंडपंप का पानी पीने की मजबूरी है, वहां करीब 76 घरों में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। करीब 8.53 करोड़ की लागत से स्काडा सिस्टम से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन



7.36 करोड़ से संवरेंगे शहर के आठ पार्क
गोरखपुर। अमृत योजना के अंतर्गत शहर के आठ पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस पर करीब 7.36 करोड़ की लागत आएगी। इनमें शिवपुर सहबाजगंज में बैंक कॉलोनी पार्क, लालडिग्गी पार्क, राप्तीनगर पार्क, झूला पार्क, दीवान बाजार पार्क, आवास विकास कॉलोनी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में आवास विकास कॉलोनी पार्क और विकासनगर स्थित आवास विकास कॉलोनी पार्क शामिल हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें