जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी की मौत
बेहोशी की हालत में जेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कराया था भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान सजायाफ्ता कैदी राकेश राज की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जेल में बेहोश होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
सहजनवंा के डुमरी गांव निवासी राकेश 2011 से गैर इरादतन हत्या के आरोप में दस वर्ष की सजा काट रहा था। वह वर्ष 2013 में सहजनवां में हुई हत्या का भी आरोपी था, जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार दोपहर राकेश की तबियत अचानक बिगड़ गई। जेेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम चार बजे के करीब डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि कैदी कॉफी दिनों से बीमार था। अचानक आज बेहोश होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।