बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
लोटन(सिद्धार्थनगर)। लोटन कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से परीक्षा देकर घर आ रहा छात्र घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी लोटन में पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
करमहा गांव निवासी छात्र सुशील कुमार (17) पुत्र रमेश, किसान इंटरमीडिएट कॉलेज मुड़िली-पननी से यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। लोटन-सोहांस मार्ग पर ईंट-भट्ठे के पास करीब साढ़े ग्यारह बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। जब तक लोग पहुंचते तक चालक भाग निकला। सूचना पर यूपी 100 की टीम पहुंची। पीआरवी के हेड कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण मिश्र व संदीप ने घायल छात्र सुशील को उपचार के लिए सीएचसी लोटन पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।