फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया छात्र, मौत

Wed, 22 Nov 2017 10:52 PM IST
deoria
विज्ञापन
अनुराग(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैना(देवरिया)। रामजानकी मार्ग पर ट्रक ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह बाइक से सामान लेने बरहज जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मईल थाना के तेलियां कला गांव के विनोद वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र अनुराग वर्मा बुधवार सुबह आठ बजे स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था। वह कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। इसी बीच जरूरी कार्य आ जाने पर चाचा प्रमोद वर्मा ने उसे बरहज भेज दिया। वह मेहियवां-रगड़गंज के भरसड़ा गांव के समीप पहुंचा था कि बरहज की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। गर्दन पर ट्रक का पहिया चढ़ने से सिर और धड़ अलग-अलग हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। वहीं चालक मौका देख ट्रक लेकर फरार हो गया। सड़क पर भोलू की लाश देख पढ़ने जा रहे गांव के छात्रों ने उसके घर वालों को फोन पर सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही मां संध्या वर्मा दहाड़े मारने लगी। इंस्पेक्टर सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


फोन पर देर से आने की कही थी बात : पैना। अनुराग स्कूल के शिक्षक के मोबाइल पर देर से आने की सूचना देकर बरहज के लिए निकला था। उसे क्या पता था कि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर है। उसकी मौत से क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं। विनोद वर्मा के तीन संतानों में अनुराग सबसे छोटा था। वह विद्यालय में कबड्डी टीम का कप्तान था। बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में उसकी टीम के प्रथम आने पर पुरस्कृत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें