बरहज बीआरडी पीजी कालेज में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। बीआरडीपीजी कॉलेज आश्रम के छात्र-छात्राओं ने लचर व्यवस्था को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने व्यवस्था ठीक नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष शाश्वत सिंह और शुभम तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घंटों विरोध-प्रदर्शन किया। जिससे पूरे दिन पढ़ाई बाधित रही। प्राचार्य को दिए गए ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाए। ताकि छात्रों को अनुचित कदम उठाने की आवश्यकता न पड़े। कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था आदि नहीं होने से छात्रों को पठन-पाठन में काफी परेशानी हो रही है। जिसे अविलंब दूर कराया जाए। प्राचार्य डॉ. शिवानंद गुप्त ने बताया कि महाविद्यालय में कुछ समस्याएं हैं, जिसे जल्द दूर करा दिया जाएगा। इस दौरान अजीत पटेल, विकास वर्मा, रिजवान हसन, नीतीश सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अमित चौरसिया आदि उपस्थित रहे।