फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं की बायोमीट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बायोमीट्रिक अटेंडेंस देती छात्रा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने की तरफ कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सोमवार को मैथ्स एवं स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट में शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं की भी बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू की गई। एमएससी के करीब 232 विद्यार्थियों ने बायोमीट्रिक डिवाइस पर अंगूठा लगाकर क्लास में इंट्री की। इन विद्यार्थियों की हाजिरी का ब्यौरा हर महीने के आखिर में उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस से भेजा जाएगा। नई व्यवस्था के लागू होने से क्लास बंक मारने वालों की खैर नहीं होगी। बता दें कि यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत हाजिरी अनिवार्य है।
विज्ञापन


मैथ्स एवं स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट के हेड प्रो. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रायल के तौर पर बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू की गई है। प्रथम तल पर मौजूद कमरा नंबर 222 में बायोमीट्रिक डिवाइस लगाई गई है। जहां डिपार्टमेंट में आने के बाद शिक्षकों, कर्मचारियों समेत एमएससी मैथ्स और स्टैटिस्टिक्स के विद्यार्थी बायोमीट्रिक हाजिरी देंगे। दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से कम हाजिरी होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

पहले भी मैथ्स डिपार्टमेंट ने पेश की नजीर
बायोमीट्रिक हाजिरी लगने से पहले मैथ्स डिपार्टमेंट में मैनुअल हाजिरी लगाई जाती थी। पूर्व में डिपार्टमेंट ने आठ विद्यार्थियों को 75 फीसदी से कम हाजिरी होने पर सेमेस्टर परीक्षा से वंचित कर दिया था। इस कड़ाई का असर भी देखने को मिला। कम शिक्षकों में भी क्लास में विद्यार्थियों की संख्या बराबर रहने लगी। इसी वजह से बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए मैथ्स डिपार्टमेंट का चयन कुलपति की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें