फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के स्वागत गेट पर चढ़ा सिरफिरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के वेलकम गेट (छह) पर रविवार की देर रात चढ़े रिटायर्ड फौजी जाम बहादुर खत्री के आत्महत्या की धमकी देने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने दमकल की गाड़ी बुलाई और दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन

नेपाल के बुटवल निवासी जाम बहादुर थापा (50) रिटायर फौजी है। रिटायरमेंट के बाद वह गुजरात के जामनगर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रविवार की शाम वह ट्रेन से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। बेटा सागर खत्री उसे रिसीव करने रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रात नौ बजे के करीब वह बेटे के साथ घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर निकला। इसी दौरान अचानक वह 20 फीट ऊंचे वेलकम गेट पर चढ़ गया। उसने शराब पी रखी थी। बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से पिता को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह राजी न हुआ। सूचना देने पर रेलवे चौकी से पहुंचे सिपाहियों ने एक घंटे तक उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी ने रात 10 बजे फायर ब्रिगेड की टीम भेजी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की स्काई लिफ्ट से उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें