गोरखपुर।
शहर के 100 विद्यार्थियों ने चित्रकारी कर रामगढ़ ताल के संरक्षण का संदेश दिया। चुनी गई 20 पेंटिंग की बड़ी-बड़ी होर्डिंग बनाकर ताल के आसपास लगाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को ताल के संरक्षण और उसे प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया जाएगा। पेंटिंग का चयन गोरखपुर विश्वविद्यालय के संगीत कला विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. भारतभूषण ने किया।
रामगढ़ ताल को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप की ओर से शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जल निगम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत रामगढ़ ताल के नया सवेरा साइट पर यूएस एकेडमी और राजकीय एडी कन्या विद्यालय के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर रामगढ़ ताल परियोजना के परियोजना प्रबंधक रतनसेन सिंह ने प्रतिभागियों को रामगढ़ ताल के संरक्षण और सुंदरीकरण के संबंध में जानकारी दी। कहा कि रामगढ़ ताल गोरखपुर के लोगों को प्रकृति का दिया हुआ बेहतरीन उपहार है। इसको संरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। इस दौरान विजय पांडेय, धर्मेंद्र दुबे, अतीक अहमद, शगुन श्रीवास्तव, आरके यादव, शैवाल शंकर, अक्षय कुमार मौजूद रहे।
इनकी पेंटिंग का हुआ चुनाव
यूएस एकेडमी के निखिल चौरसिया, रिद्धि मिश्रा, ऋषिता सिंह, तरूल उपाध्याय, प्रतिमा यादव, प्रियंका सिंह, प्रतिमा यादव, दिव्या शुक्ला, समनविता साक्षमणि त्रिपाठी और अरुंधति सिंह
एडी कन्या विद्यालय की कशिश शर्मा, नाजिया खातून, स्वधा शुक्ला, ज्योति निषाद, कुमारी खुशबू, कुमारी ऋधिमा गौड़, खुशी वर्मा, नेहा जायसवाल, शगुफ्ता खातून, प्रिया निषाद