फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़े ब्रांड अंबेसडर, प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के बाहर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। गेट पर क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से आसपास की गंदगी, सफाई पर खास ध्यान देने की अपील की और कहा कि इंसेफेलाइटिस से लड़ नहीं सकते तो बचाव कर सकते हैं।
स्वच्छता अभियान के लिए राजू श्रीवास्तव ने गीत की रचना भी की है, जिसके जरिए वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही कॉमेडी के दौरान ‘क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया’ से लोगों को जोड़ने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर राजू श्रीवास्तव जैसे ही स्टेशन पहुंचे, उन्हें देखने के लिए भीड़ जुड़ गई। सफाई अभियान में उनके साथ भाजपा नेता रमेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। स्टेशन के अलावा सिटी मॉल, काली मंदिर, गोलघर और जिला अस्पताल में कॉमेडी किंग कार्यक्रम तय था, लेकिन वह मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया है। उन्होंने अपील की कि युवा से लेकर अन्य हस्तियां भी झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान में शामिल हों। खासकर युवाओं को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


बच्चों की मौत पर दुखी
मेडिकल कॉलेज पहुंचकर राजू श्रीवास्तव ने इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना। तीमारदारों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। राजू श्रीवास्तव ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत की जानकारी मुंबई में खबरों के जरिये हुई। बच्चों की मौत से दुखी हो गया। सोचा कुछ तो करना है। बीमारी का बड़ा कारण मानी जाने वाली गंदगी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का मन बनाकर गोरखपुर आने का निर्णय लिया।

हेलमेट से होगी है सुरक्षा
राजू श्रीवास्तव ने कहा कि हेलमेट सुरक्षा के लिए होता है लेकिन लोग बाइक चलाते वक्त उसका इस्तेमाल नहीं करते। यूपी के कई शहरों में घूमा, देखा कि महिलाएं पति के साथ बाइक पर बैठती हैं और हेलमेट गोद में रखकर आंचल से ढक लेती हैं, जबकि सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के साथ ही कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, उन्नाव सहित अन्य जगहों पर सफाई का संदेश दे चुके हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


गीत गुनगुनाकर दिया सफाई का संदेश
...दम लगा के जोर से हईया, स्वच्छ करो भारत लगेगा न रुपैया, अरे मोदी जी का सपना है, देश भी तो अपना है। इस गीत को राजू श्रीवास्तव कार्यक्रम के दौरान गुनगुनाकर लोगों को सफाई का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें