फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के सवालों से घिरे दरोगा भूल गए पैरवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मनचाही पोस्टिंग पाने के चक्कर में तरह-तरह के हथकंडा अख्तिार करके एक दरोगा फंस गए। एसएसपी के पास दूसरे थाने में ट्रांसफर की सिफारिश लेकर पहुंचे दरोगा एसएसपी के सवालों में घिर गए। दरोगा ने तर्क दिया कि उसके पड़ोसी घरवालों को परेशान करते हैं। इससे नाराज एसएसपी ने पूछ लिया कि आप को उस इलाके का चौकी इंचार्ज बना दूं या फिर थानेदार? यह सुनते ही दरोगा जी पैरवी भूल गए और वहां से निकल लेने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में लोगों की फरियाद सुन रहे थे। तभी एक दरोगा जी पहुंचे और ट्रांसफर का प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। दरोगा ने ट्रांसफर की वजह बताते हुए लिखा था कि मोहल्ले वाले उन्हें परेशान करते हैं। जब वह ड्यूटी पर चले जाते हैं तो पड़ोसी घर में उत्पात मचाते हैं। यह सुनते ही एसएसपी ने तीन सवाल पूछे। पहला कि आप के घर के सामने पिकेट लगा दी जाए। इस पर दरोगा ने पूछ लिया कि सर कितने दिन रहेगा, जवाब में एसएसपी ने खुद की तैनाती तक का भरोसा दिया। फिर चौकी इंचार्ज और फिर थानेदार बना देने का सवाल पूछा। यह सुनते ही दरोगा जी हैरान हो गए। इस पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। बोले कि, पुलिस वालों पर दूसरे की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती और आप मनचाही पोस्टिंग के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं। एसएसपी का रुख देख दरोगा वहां से निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें