फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरगांवा में बनेगा मेट्रो का एक यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। भटहट-कॉरिडोर के लिए मेट्रो यार्ड की जमीन फाइनल कर दी है। सर्वे एजेंसी ने भटहट-ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो कॉरिडोर के लिए चरगांवा ब्लॉक में यार्ड के लिए करीब 50 एकड़ जमीन चिह्नित की है। वहीं दूसरे कॉरिडोर श्यामनगर-सुबा बाजार कॉरिडोर के यार्ड की जमीन तय करने के लिए सात अगस्त को राइट्स और मेट्रो रेल कारपोरेशन लखनऊ की संयुक्त टीम गोरखपुर में सर्वे करेगी।
विज्ञापन

शहर में मेट्रो के दो कॉरिडोर तय किए गए हैं। एक भटहट से ट्रांसपोर्टनगर और दूसरा श्याम नगर से सुबा बाजार तक। इन दोनों कॉरिडोर के लिए यार्ड बनाने की जरूरत है। ऐसे में राइट्स और मेट्रो रेल कारपोरेशन लखनऊ की संयुक्त टीम यार्ड के लिए जमीन तलाश रही थी। चरगांवा ब्लॉक में निरीक्षण के बाद टीम ने भटहट-ट्रांसपोर्टनगर के लिए यार्ड फाइनल कर दिया है। दरअसल मेट्रो के लिए दो तरह के सर्वे शुरू किया गया है। ट्रैफिक रोड का सर्वे राइट्स की एक विंग ने किया था, जिसकी रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। वहीं इंजीनियरिंग विंग को रिपोर्ट देने में दो माह और लग सकते हैं। ऐसे में सात अगस्त को राइट्स और मेट्रो रेल कारपोरेशन लखनऊ की टीम गोरखपुर पहुंचेगी। यह संयुक्त टीम सात, आठ और नौ अगस्त तक गोरखपुर में रहकर श्यामनगर-सुबा बाजार कॉरिडोर के लिए यार्ड की जमीन तलाश करेगी। दरअसल टीम को यार्ड के लिए किसी सरकारी जमीन की तलाश है, लेकिन टीम को इतनी सरकारी जमीन नहीं मिल पा रही है। लिहाजा टीम मेट्रो यार्ड के लिए किसी प्राइवेट जमीन की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें