रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य के बाद भी ट्रेनों की रफ्तार तेज नहीं हो पा रही है। समय को लेकर मानीटरिंग के बाद भी कई ट्रेनें देर से पहुंच रही हैं। रविवार को जम्मू जाने वाली मौर्यध्वज एक्सप्रेस आठ घंटे और गोरखधाम एक्सप्रेस करीब दो घंटे देर से स्टेशन पहुुंची।
बिहार की ओर से आने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर दोपहर पौने दो बजे आती है जबकि ट्रेन रात करीब नौ बजे पहुुंची। इसी तरह दिल्ली से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 9.50 बजे की जगह सुबह 11.35 बजे आई। वहीं हाबड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से शाम सवा सात बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के देर से चलने से यात्री परेशान हो गए।