फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 केंद्रों पर 57,727 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 13 Apr 2019 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को 102 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा में 57,725 शामिल होंगे। निगरानी के लिए छह जोनल अधिकारी लगाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात होंगे। प्रशासन की ओर से भी परीक्षा की निगरानी के लिए 59 पर्यवेक्षक तैनात किया जाएंगेे। प्रवेश परीक्षा में गोरखपुर के अलावा बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर व फैजाबाद के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी नोडल अफसर प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन करा रहे रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रदेश में गोरखपुर, लखनऊ, आगरा और प्रयागराज विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया है। प्रदेश में कुल 6.09 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे और इसके लिए 1216 केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचे

प्रति कुलपति प्रो. एसके दीक्षित ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर आधे घंटे पहले पहुंच जाएं। परीक्षा सुबह नौ से 10 और दोपहर दो से पांच बजे तक दो पालियों में होगी। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थी शहर में डेढ़ घंटे पहले आएं ताकि परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच सकें। परीक्षा केंद्र 30 किमी दूरी तक बनाए गए हैं।

मेन रोड पर लगाएं बैनर, कर्मचारी तैनात करें

कुलसचिव सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि स्ववित्तपोषित डिग्री कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अगर उनका विद्यालय मुख्य चौराहे से दूर है तो चौराहे पर एक बड़ा बैनर लगवाएं। बैनर पर कॉलेज की दूरी, अनुक्रमांक के हिसाब से कक्ष की संख्या भी दर्ज कराएं। इसका विडियो बनाकर भेजें। खानपान के स्टॉल, पानी के साथ ऑटो की व्यवस्था कराएं और कॉलेज की बस हो तो उसे भी विद्यार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए चौराहे पर लगाएं।

रेलवे व रोडवेज को लिखा है पत्र

एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। शहर में करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। रोडवेज प्रशासन से आसपास के जिलों में बसों की संख्या बढ़ाने और रेलवे प्रशासन को स्पेशल ट्रेन या ट्रेन में बोगी बढ़ाने की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा गया है।

आज भी होगी बैठक

बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पर सुबह 11.30 बजे से बैठक होगी। इसमें सभी पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें