फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पहरे को पांच हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
गोरखपुर। खाद कारखाना मैदान पर 24 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में चप्पे-चप्पे पर पहरा रहेगा। सुरक्षा के लिए पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। गोरखपुर के साथ ही बाहर के जिलों से अतिरिक्त फोर्स मंगाई जा रही है। एयरफोर्स से खाद कारखाना मैदान तक पीएम का वैकल्पिक रूट बनाया जाएगा। सीसीटीवी और ड्रोन कमैरे की मदद से निगरानी की जाएगी। प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा तीन चक्र में होगा। पहले घेरे की कमान एसपीजी, दूसरे की कमान सिविल पुलिस और तीसरी पीएसी के पास रहेगी। इसी सिलसिले में एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बैठक भी की।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था को चार जोन और ग्यारह सेक्टर में बांटा गया है। जोन की कमान डीआईजी और सेक्टर की कमान एसपी स्तर के अधिकारी संभालेंगे। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के साथ दो अन्य हेलीकॉप्टर भी रहेंगे। क्राइम ब्रांच और एलआईयू के लोग सादे ड्रेस में तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के ठहरने लिए होटल, धर्मशाला और स्कूलों में व्यवस्था की जा रही है।

बाहर से इतनी फोर्स मांगी गई है

जिले की पुलिस बल के अलावा चार डीआईजी, 11 एसपी, 22 एएसपी, 55 सीओ, 86 इंस्पेक्टर/ थाना प्रभारी, 616 दरोगा, 32 महिला दरोगा, 2800 सिपाही, 140 महिला सिपाही, 17 कंपनी पीएसी/ सीपीएमएफ के साथ ही पांच यातायात सीओ, पचास टीएसआई और टीआई, दो सौ यातायात सिपाही की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें