गोरखपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को शहर के 180 केंद्रों पर कराई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है, वे निर्धारित समय से 50 मिनट पहले सेंटर पर पहुंच जाएं। ऐसा नहीं हुआ तो परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।
समन्वयक अजित दीक्षित और विशाल त्रिपाठी की मौजूदगी में शनिवार को आर्मी स्कूल में बैठक हुई। बैठक में अलग-अलग स्कूलों के केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष ने हिस्सा लिया। समन्वयक ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी।
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक होगी। रविवार को शहर में राष्ट्रपति पति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इस लिहाज से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यदि अभ्यर्थी समय से नहीं पहुंचे तो उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।