फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में लुंगी डांस पर मचाया धमाल

Fri, 13 Apr 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फेयरवेल पार्टी में डांस करतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में शुक्रवार को एमएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। इसमें लूंगी डांस ने माहौल में मस्ती घोल दी। वहीं स्नेहा ने कान्हा माने का, निधि ने ... सुन साथियां गीत पर प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। ज्योति के ... ढोल बाजे ने कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की।

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद और विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्राओं ने कुलगीत पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें मिस्टर फेयरवेल प्रदीप कुमार यादव और मिस फेयरवेल स्वेच्छा सिंह चुनीं गईं।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष चौधरी, विजय राजभर, वैभव, आकांक्षा पांडेय, निशि दुबे, मुकेश वर्मा, कृष्णपाल चौधरी, हर्षिता कौशिक, चंद्रेश कुमार, राजू यादव, निक्की सिंह, विवेकानंद, गौरीशंकर की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें