फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो बेटियों के निकाह का सामान जल कर राख

Sun, 04 Mar 2018 11:12 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जले सामान के साथ खड़ा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 लक्ष्मण नगर में शनिवार देर रात झोपड़ी में लगी आग में दो बेटियों के निकाह के सामान जलकर राख हो गए। घर वालों ने शादी के लिए जेवर, अनाज, बर्तन, कपड़े और नकदी जुटा रखे थे। आग में घारी में बंधीं दो गायें भी झुलस गईं। उनमें से एक की मौत हो गई। लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नगर पंचायत के लक्ष्मण नगर निवासी एहसानुल्लाह ने दो बेटियों की शादी के लिए जेवर व नकदी जुटा रखा था। छप्पर के घर में परिवार सो रहा था। आधी रात को झोपड़ी में आग लग गई। घारी में बंधे पशुओं की आवाज सुनने के बाद लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। आग में दो गायें झुलस गईं। जब तक लोग उन्हें बाहर निकालते एक की मौत हो गई। घर के अंदर रखे जेवर, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, अनाज के साथ ही नकदी भी जल कर राख हो गए। घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर कानूनगो व लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया। इस संबंध में तहसीलदार डुमरियागंज शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। घर सहित अन्य सामान जल गया है, परिवार को गृह अनुदान भी दिया जाएगा।
...
अब कैसे होगी शादी
डुमरियागंज। रिहायशी झोपड़ी में लगी आग में सामान के साथ एहसानुल्लाह के सपने भी जल कर राख हो गए। पुत्री शबनम और सलमा की शादी तय हो गई है। ईद के बाद निकाह होना है। शादी के लिए सोने व चांदी के जेवरात, कपड़े आदि सामान खरीद कर घर में में रखा था। सब राख हो गए। पत्नी फातिमा ने कहा कि न जाने अब बेटियों की शादी कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें