फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की उपलब्धियों से पूर्वोत्तर में खिला कमल : योगी

Sat, 03 Mar 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आदित्यनाथ योगी - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्वोत्तर के त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। सीएम ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुशल चुनावी रणनीति से बंपर जीत मिली है। इसके अलावा यह जीत साबित करती है कि जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ता जा रहा है। जनता विश्वास करती है कि जहां भी भाजपा की सरकारें हैं विकास तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर में होली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह 11 बजे लखनऊ रवाना हो गए। इससे पहले त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत और मेघालय में बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में राष्ट्रवाद की जीत हुई है। जिस तरह से वामदल ने राष्ट्रवाद को कुचलने का प्रयास किया था, वैसा ही जवाब त्रिपुरा की जनता ने दिया है। त्रिपुरा में रिकार्ड बहुमत से मिली जीत शानदार उपलब्धि है। इसके लिए पूर्वोत्तर की जनता को बधाई दी जानी चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के विकास के बारे में सोचा है। प्रधानमंत्री ने हर केंद्रीय मंत्री से कहा है कि विकास धरातल पर दिखना चाहिए। असम के बाद मणिपुर, फिर त्रिपुरा, नागालैंड की जीत भाजपा ही नहीं देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इसके लिए बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें