फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को छह जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Sat, 03 Mar 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मार्च को ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे। वह लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला के लिए वोट मांगेंगे। एक दिन में ही मुख्यमंत्री की पांच विधानसभा क्षेत्रों में छह जनसभाएं होंगी। गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में दो जनसभाएं होनी हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर सदर लोकसभा सीट के उपचुनाव 11 मार्च को होंगे। इससे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। वह पांच मार्च को गोरखपुर आएंगे, फिर सात और नौ मार्च को भी चुनाव प्रचार करेंगे। उपचुनाव के लिए प्रचार नौ मार्च को ही खत्म होगा। इस दिन मुख्यमंत्री जनसभा के साथ ही रोड शो भी कर सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुटे हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन शिव कुमार पाठक और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने बताया कि भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है। मुख्यमंत्री पहले से ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पांच मार्च को प्रस्तावित जनसभाएं
सुबह 11:05 बजे : पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर बाजार निकट महराजगंज चौराहा
दोपहर 12:30 बजे : कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के डोहरिया
दोपहर 1:45 बजे : सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के घघसरा
दोपहर 2:45 बजे : गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सेवई
अपराहन 4:15 बजे : गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान अंधियारीबाग
शाम 5:30 बजे : गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर स्कूल राप्तीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें