फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद अध्यक्ष और प्रमोद मंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को नार्मल परिसर स्थित राजकीय कन्या दीक्षा विद्यालय में हुआ। इस दौरान जनपद शाखा का चुनाव भी हुआ, जिसमें अरविंद कुमार पांडेय अध्यक्ष और प्रमोद कुमार मंत्री चुने गए।
चुनाव अधिकारी इम्तियाज अहमद की देखरेख में हुए चुनाव में दोपहर एक बजे तक मतदान चला और दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू हुआ। अध्यक्ष पद में अरविंद पांडेय ने 66 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवचरण यादव को 38 मतों से पराजित किया। वहीं मंत्री पद पर प्रमोद कुमार और शैलेंद्र गौतम में कांटे की टक्कर रहीं। प्रमोद कुमार ने 50 मत हासिल कर छह मतों से जीत हासिल की। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश प्रताप राव, कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र मणि त्रिपाठी और आडिटर पद पर शाहनवाज निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र, सचिव राजेश चंद्र श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, आरएन तिवारी, वाचस्पति त्रिपाठी, अशोक कुमार पाठक, अरुण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें