फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11-12 को हो सकती है बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाले दो तीन दिनों में गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं पिछले कुछ दिनों से आर्द्रता काफी ज्यादा होने की वजह से उमस बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से सोमवार को पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और आंशिक बिहार में बारिश हुई। इसका असर 11 और 12 अक्टूबर को गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। वहीं आर्र्दता काफी ज्यादा रहने और पूरब की ओर से मात्र आठ किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से उमस बढ़ी हुई है। ऐसे में बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। हालांकि जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली होते हुए कानपुर तक मानसून खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें