फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में विंध्याचल के लिए तीन बसें चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। नवरात्र में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज प्रशासन ने 21 से 30 सितंबर तक तीन नवरात्र स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। तीनों बसें कचहरी बस स्टैंड से चलेंगी और आजगमढ़, जौनपुर, भदोही, औराई होते हुए विंध्याचल पहुुंचेंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर और आसपास के इलाकों से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है। विंध्याचल के लिए सीधे तौर पर रोडवेज बस सेवा नहीं है, जिसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने दस दिनों तक सीधे बस सेवा शुरू की है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि बसें 21 सितंबर से सुबह नौ बजे, दोपहर दो बजे तथा रात में साढ़े नौ बजे चलेंगी। इसकी सूचना कचहरी बस स्टैंड के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी और लगातार एनाउंस के जरिए भी लोगों को सूचित किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बस सेवा में अगर कोई दिक्कत आती है या यात्री कोई जानकारी चाहते हैं तो वे क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक के सीयूजी नंबर 8004912960 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें