गोरखपुर। स्नेहिल नारी संस्थान का पांचवां वार्षिक समारोह मंगलवार शाम बैंक रोड स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संस्था की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण दिलाई गई और नगर के तीन विशिष्ट क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने दीप जलाकर किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद उठाया। लोकगीत, गजल, नृत्य आदि की प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। सेजल गुप्ता की जिम्नास्टिक प्रस्तुति सराहनीय रही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा वर्मा ने संस्था की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। संस्थापिका रेखा गौड़ ने अंत में सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमलेश श्रीवास्तव को चिकित्सा क्षेत्र में, उज्ज्वला चौधरी को समाजसेवा के क्षेत्र में तथा डॉ. चंपा देवी को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट व विशिष्ट योगदान द देने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान अरुणा, मधु, नीता, उर्मिला, नीलम, गायत्री, प्रीति, बीना, पूनम, अर्चना, रूबी, चित्रा, लक्ष्मी, रचना आदि मौजूद रही।
ये है नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष पुष्पा वर्मा, उपाध्यक्ष रंजना सिन्हा, माधवी, उर्मिला त्रिपाठी, शीला उपाध्याय, सचिव सुमन लता श्रीवास्तव, उप सचिव अरुणा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मधु सिंह, उप कोषाध्यक्ष पद्मा, अभिलेख प्रभारी रेखा श्रीवास्तव, आशा पांडेय, मीडिया प्रभारी सीमा पांडेय, वंदना सिंह और सलाहकार समिति की सदस्य अनीता श्रीवास्तव, शीला, मीरा श्रीवास्तव, शीला अग्रहरि, नीता चतुर्वेदी, सुमन श्रीवास्तव, निशि श्रीवास्तव चुनी गईं।