फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवक असलहे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बघौली के पास से चेकिंग के दौरान रविवार को कार और बाइक सवार चार युवकों को पकड़ा गया। इनके पास से पुलिस ने पिस्टल, रिवाल्वर और कारतूस बरामद किया। पकड़े गए युवकों में दो कोतवाली और दो सहजनवां क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन

बरदहिया चौकी इंचार्ज सुभाष मौर्या ने बताया कि वह तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज सुरपति तिवारी, कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज राजेश गुप्ता के साथ संयुक्त बघौली में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बखिरा की तरफ से एक कार और बाइक पहुंच चेकिंग स्थल से कुछ दूर पहले रुकी। शक होने पर पुलिस टीम के साथ पहुंच कर कार सवार और बाइक सवार के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ में दो की पहचान कोतवाली के अनई गांव निवासी आलोक सिंह उर्फ रणवीर सिंह पुत्र झिनकू सिंह, आशीष गौड़ पुत्र राघवेंद्र गौड़ के रूप में हुई। वहीं अन्य दो लोगों की पहचान संतोष मणि त्रिपाठी उर्फ भोला पुत्र काशीनाथ त्रिपाठी निवासी रंदौली उर्फ मठिया व राजेश यादव उर्फ रंगा यादव पुत्र रामजीत निवासी कसरवल थाना सहजनवां जिला गोरखपुर के रूप में हुई। तलाशी में युवकों के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी रिवाल्वर बोर और एक देशी अर्द्धनाली बंदूक 12 बोर और खोखा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए लोग वाहनों के कागजात मांगे गए तो वे नहीं दिखा पाए। जिसकी वजह से कार और बाइक सीज कर दी गई।
कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आलोक सिंह लूट के मामले में और संतोष मणि त्रिपाठी उर्फ भोला तथा राजेश उर्फ रंगा यादव हत्या के मामले में पूर्व में जेल जा चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें