फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में नहाते समय छात्र डूबा, मौत-Santkabirnagar

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गंगा देवरिया में रविवार को पोखरे में नहाते समय आठवीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। छात्र की मां और भाई का रो-रोकर कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार गंगा देवरिया गांव निवासी बीरू(14) पुत्र राधेश्याम गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ता था। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह घर के दक्षिण स्थित पोखरे में अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते वक्त वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और बीरू की तलाश शुरू की गई। सूचना पर कोतलवाल कोतवाल राकेश सिंह यादव और तामेश्वरनाथ चौकी के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद छात्र को ढूंढ कर बाहर निकाला गया। गांव के लोग छात्र को तत्काल बाइक से लेकर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से गांव से लेकर अस्पताल तक कोहराम मच गया। गंगा देवरिया गांव निवासी कल्याण,रतन सिंह, विकास, गणेश और सुधाकर आदि ने बताया कि बीरु गांव के चार- पांच लड़कों के साथ घर के दक्षिण पोखरे में नहा रहा था। नहाते दौरान अचानक बीरू को लापता देख कर अन्य लड़कों ने शोर मचाया तो काफी लोग पहुंच गए। पोखरे में डूबे छात्र को ढूंढने में दो घंटे का समय लगा,लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राधेश्याम हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। घर पर मां राजमती देवी, बड़ा भाई दीपक और दिव्यांग बहन ज्योति रहती है। छोटा होने की वजह से बीरू सबका दुलारा था। चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ सुरपति तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें