फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट--

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में ठप रहा कामकाज
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लिपिक संवर्ग कर्मियों को नायब तहसीलदार के 10 फ ीसदी पदों पर प्रोन्नति देने और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत 14 मांगों पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। डीएम की अनुपस्थिति में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि एक महीने में मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर आंदोलन शुरू करेंगे।
कलेक्ट्रेट स्थित संघ भवन पर मुख्यालय व तहसील स्तरीय कर्मचारियों की बैठक में जिला मंत्री विश्वेश शुक्ला ने कहा कि शासन को एक महीने का मौका दिया गया है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और मंत्री अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर तक अगर पुरानी पेंशन बहाल न हुई प्रदेश के कर्मचारी संगठन महाहड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। बैठक को जिलाध्यक्ष हरिनारायण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह, पूर्व मंत्री इंद्र मणि पांडेय, व्यास मुनि तिवारी, अशोक गुप्ता, कृष्ण कुमार गौतम, सरस्वती तिवारी, पूनम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कै शलेस इलाज नहीं शुरू होने पर नाराजगी जताई
गोरखपुर। उप्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा की शुक्रवार को संस्थान भवन में हुई बैठक में कर्मचारियों ने कैशलेस इलाज न शुरू करने पर नाराजगी जताई। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, विजय शर्मा, अनूप कुमार ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान अनूप कुमार, अनिल यादव, रामधनी पासवान समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें