फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने लगाया ऑक्सीजन खरीद में घोटाले का आरोप

Fri, 03 Aug 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीआरडी अस्पताल
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने मेडिकल कॉलेज में होने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में 16.50 रुपये प्रति लीटर लिक्विड (तरल) ऑक्सीजन गैस खरीदी जा रही थी। 10 अगस्त 2017 के बाद महंगे दर पर ऑक्सीजन खरीदी जा रही है। पुष्पा सेल्स की जगह अब आईनॉक्स कंपनी से 19.39 रुपये प्रति लीटर लिक्विड प्रति यूनिट ऑक्सीजन लिया जा रहा है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकार में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित मरीजों के भर्ती होने, मौत और स्वस्थ होने समेत सभी तरह की सूचनाएं रोजाना जारी की जाती थीं, मगर भाजपा की सरकार आते ही इसपर रोक लगा दी गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के पास भी इसकी कोई जानकारी नहीं है। सरकार बताए कि आखिर आम जनता से क्या और क्यों छिपाया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन सप्लाई में प्रति माह पांच लाख रुपये से अधिक का गोलमाल हो रहा है।

10 से चरणवार आंदोलन शुरू करेगी सपा

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन पिछले साल बाढ़ से हुई तबाही से सबक नहीं ले रहा है। जो बंधे टूटे थे, उन्हें भी ठीक से नहीं बनाया गया। ज्यादातर बंधों पर रेट होल और रेनकट हैं। शहर थोड़ी सी बारिश में डूब जा रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। लूट, हत्या की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। आम आदमी डरा हुआ है। इन सभी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी पहले भी आवाज उठाती रही है। 10 अगस्त से फिर से चरणवार आंदोलन होगा।

ई टेंडर के माध्यम से आईनॉक्स कंपनी से ऑक्सीजन ली जा रही है। टेंडर पारदर्शी तरीके से हुआ है। ऑक्सीजन का यही रेट देश के सभी मेडिकल कॉलेज में है। इंसेफेलाइटिस का डाटा अपर निदेशक स्वास्थ्य को दिया जा रहा है। डाटा छुपाने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें