फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बिजली दिन भर बेचैन रहे रेलकर्मी

Fri, 03 Aug 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। तकनीकी खराबी के चलते बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय और कालोनियाें में दिनभर बिजली नहीं रही। इससे रेल कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को काफी दिक्कत हुई। बिजली के साथ ही लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। दफ्तरों में कंप्यूटर पर मेल सेंड और रिसीव तो हुए, लेकिन प्रिंटर नहीं काम कर रहे थे। पंखे, कूलर और एसी बंद रहने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। आरओ प्लांट नहीं चला।
विज्ञापन


रेलवे की कालोनियों में दिन में बिजली न रहने से लोग काफी बेचैन रहे। यही हाल रेलवे स्टेशन पर भी दिखा। जेनरेटर और इमरजेंसी लाइट से आवश्यक कार्य हुए। हालांकि जरूरी कार्य प्रभावित नहीं हुए, लेकिन उपकरण बंद रहे। शाम छह बजे के आसपास बिजली आई। बिछिया, डेयरी, अस्पताल और स्टेडियम कालोनी में कर्मचारियों के परिवार के सदस्य परेशान रहे। अधिकतर घरों में सुबह ही पानी समाप्त हो गया। शाम को पांच और छह के बीच कालोनियों में बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। रेलवे प्रशासन के अनुसार हाइडिल में तकनीकी खराबी के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें