फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सेडिका में शिक्षक-कर्मचारियों की हड़ताल

Fri, 20 Jul 2018 01:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में प्राचार्य व नियंता मंडल के सदस्यों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई के मामले में गुरुवार को किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कार्रवाई न होने से नाराज शिक्षक संघ और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने शाम को आम सभा की बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया। दोनों संगठनों ने शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य से खुद को विरत रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 11.15 बजे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में जमकर हंगामा मचाया था। कार्यकर्ताओें का आरोप था कि कॉलेज में स्नातक की कक्षाओं में मनमाना शुल्क जमा कराया जा रहा है। जब इसकी शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ नियंता मंडल ने दुर्व्यवहार किया। जबकि नियंता मंडल का कहना था कि कार्यकर्ताओं ने पहले उनसे और बाद में प्राचार्य से हाथापाई की। प्राचार्य डॉ जेके लाल ने कैंट थाने में तहरीर दी है। दूसरी ओर एबीवीपी की तरफ से ऑनलाइन शिकायत की गई है। गुरुवार को कॉलेज में एक हेंड कांस्टेबल और एक होमगार्ड पहुुंचे थे और प्राचार्य के न रहने के कारण वे भी लौट गए। नियंता मंडल ने कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ कैंट को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। कॉलेज से सीसी टीवी फुटेज को देखा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें