फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चाय पर बुलाना शिष्टाचार, न निकालें राजनीतिक निहितार्थ’

Sun, 13 May 2018 02:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर विधायक से मिलने पहुंचे शिवपाल।
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर शनिवार सुबह पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शिवपाल यादव के साथ नगर विधायक ने चाय पीने के बाद नाश्ता भी किया। डॉ. राधा मोहन दास ने इस मुलाकात को शिष्टाचार बताते हुए इसके राजनीतिक निहितार्थ न निकालने को कहा।
विज्ञापन


दरअसल सपा नेता शिवपाल यादव शुक्रवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे थे। वहां नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी आमंत्रित थे। मुलाकात के बाद नगर विधायक ने उन्हें शनिवार सुबह दाउदपुर स्थित अपने घर चाय पर आमंत्रित किया। इसके बाद शनिवार सुबह शिवपाल यादव डॉ. अग्रवाल के घर पहुंचे। इस दौरान विधायक अमनमणि त्रिपाठी के चाचा अजीत मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

चाय के बाद शिवपाल यादव ने डॉ. अग्रवाल के साथ नाश्ता भी किया। करीब एक घंटे रुकने के बाद शिवपाल यादव लखनऊ रवाना हो गए। नगर विधायक ने इस मुलाकात को शिष्टाचार करार देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष में होने के बाद भी उनके विपक्ष के नेताओं से अच्छे संबंध हैं। विधानसभा में 20 वर्षों से वो साथ हैं। लिहाजा उन्हें गोरखपुर आने पर चाय पर आमंत्रित किया था। इसका कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें