फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोटिंग पर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

Wed, 22 Nov 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बवाल के बाद पुलिस ने कुछ काे हिरासत में लिया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर कई जगह हंगामा हुआ। प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई। कई जगह वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पांच स्थानों पर पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। विवाद के आरोपी कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। स्पेशल टीम के साथ ही पुलिस अफसर दिनभर इधर से उधर दौड़ते रहे। हालांकि ग्रामीण इलाके में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 23 अंधियारीबाग में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह और सपा प्रत्याशी रमेश यादव के समर्थकों में विवाद हो गया। एक महिला सूर्यविहार कॉलोनी स्थित बूथ पर वोट डालने आई थी पर उसका नाम ही नहीं था। इसपर प्रवीण ने आपत्ति की तो रमेश के समर्थक उग्र हो गए और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों को खदेड़ा तो नाराज भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने एक बार फिर लाठियां भांजीं। इसी दौरान सपा समर्थक बताए जा रहे आफताब की कुछ लोगों ने पिटाई कर सिर फोड़ दिया। वह वीडियो रिकार्डिंग कर रहे थे।

उधर, सपा प्रत्याशी रमेश यादव के समर्थक मानू पांडेय का आरोप है कि वह वोट डालकर बाहर आ रहे थे और प्रवीण ने घेरकर उनके साथ मारपीट की। दोनों ही पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी विनय सिंह ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 44 उर्वरक नगर के केंद्रीय विद्यालय मतदान केंद्र पर भी फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। यहां पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ा। साथ ही एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। वार्ड नंबर 16 राजेंद्र नगर में भाजपा, सपा व निर्दल प्रत्याशी के समर्थकों में विवाद हो गया। उत्पातियों ने मतदान केंद्र के बाहर खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वार्ड नंबर 37 शाहपुर के चिल्ड्रेन एकेडमी में निर्दल प्रत्याशी के पति गणेश शाही का वोट पहले ही किसी ने डाल दिया। गणेश ने पोलिंग अधिकारी पर फर्जीबाड़े का आरोप लगाया। यहां भी लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। इसी क्रम में वार्ड नंबर 69 सिविल लाइंस प्रथम के सेंट एंड्रयूज कॉलेज मतदान केंद्र पर भाजपा समर्थक और निर्दल प्रत्याशी के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने लोगों को खदेड़कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें