फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने डाले वोट

Wed, 22 Nov 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वोट डालते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पहले चरण के नगर निकाय चुनाव में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वोट डाला। गोरखनाथ मंदिर में रुके मुख्यमंत्री ने सुबह पूजा-पाठ किया, फिर वोट डालने सुबह 7:30 बजे पुराना गोरखनाथ (वार्ड संख्या 68) स्थित कन्या प्राइमरी पाठशाला पहुंच गए। अपने बूथ पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद वह इलाहाबाद रवाना हो गए। वहां जनसभा की, फिर वाराणसी चले गए। मुख्यमंत्री 27 नवंबर को भी गोरखपुर आ सकते हैं।
विज्ञापन


वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने विक्ट्री साइन बनाया और कहा कि यूपी के सभी 16 नगर निगमों का चुनाव भाजपा जीत रही है। गोरखपुर में मेयर का चुनाव रिकार्ड मतों से जीतेंगे। नगर निगम में बहुमत का बोर्ड भी बनाएंगे। 50 वार्ड से भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिल सकती है। संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने हर वार्ड में अच्छा काम किया। इसका नतीजा एक दिसंबर को सामने आएगा। भाजपा को बड़ी जीत मिलने वाली है।

दूसरी तरफ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में मतदान किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा विकास के एजेंडे के साथ है। ज्यादातर नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों का चुनाव पार्टी जीत रही है। इससे विपक्षी घबराए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो काम किया है, उससे जनता खुश है। यूपी में अब कानून का राज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें