फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर को तीन पुलों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिले में नदियों पर तीन पुल बनाने की शासन से मंजूरी मिल गई है। बजट भी जारी हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। पुल बन जाने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी। लंबे रास्तों से आने-जाने का सिलसिला थमेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले के विकास कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि राप्ती नदी के चंदा घाट पुल का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। पुल बनने के बाद बांसगांव, गोरखपुर ग्रामीण और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग क्षेत्रों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इसी प्रकार साहिबाबाद में आमी नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। यहां के लिए भी बजट स्वीकृत हो गया है। इस पुल के बनने से खजनी क्षेत्र का विकास तेज होगा। आवागमन भी आसान हो जाएगा। यही नहीं, चरगावां विकास खंड के कोलुआघाट पुल का बजट भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पुलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन


खोराबार में रेग्युलेटर की मंजूरी
बारिश से खोराबार विकास खंड के सैकड़ों गांवों की फसलें बर्बाद हो जाती थीं। इसे देखते हुए ही रेग्युलेटर बनाने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेग्युलेटर की मंजूरी दे दी गई है। उच्च क्षमता का रेग्युलेटर बनाने की मांग वर्ष 1956 से लंबित थी। नई व्यवस्था के किसानों को राहत मिलेगी।

16 सड़कों का चौड़ीकरण
ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें चौड़ी होंगी। ऐसी 16 सड़कें चिन्हित की गई हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि सभी सड़कें सात मीटर चौड़ी की जाएंगी। अभी इनकी चौड़ीई तीन मीटर है। गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम भी चल रहा है।

एलईडी लाइटों से जगमग होगा शहर
शहर में एलईडह लाइटें लगाई जा रही हैं। जल्द ही पूरा शहर जगमगाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि गीडा के पास जैतपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लिंक दिया जाएगा। इससे खजनी क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। अच्छा लैंड बैंक हो जाएगा। औद्योगिक गलियारा भी बनाया जा सकता है। मिनी मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पहले से बनाई जा रही है।

इंटरनेशनल स्टेडियम भी बनेगा
इंटरनेशनल स्टेडियम और ऑडिटोरियम बनाने का फैसला हुआ है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। गोरखपुर में वॉटर स्पोर्ट्स भवन और मीडिया सेंटर भी बनाया जाएगा।

ड्राइवर टेस्टिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा
शहर में ड्राइवर टेस्टिंग इंस्टीट्यूट भी स्थापित किया जाएगा। इसकी मदद से ट्रेनिंग और प्लेसमेंट की व्यवस्था होगी। ट्रेंड ड्राइवर निकलेंगे तो सड़क हादसे कम होंगे। गाड़ियों का मेंटीनेंस भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन


जलभराव से मिलेगी मुक्ति
शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की कार्ययोजना बनी है। यह भी कहा गया कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द ही योजनाएं धरातल पर देखने को मिलेंगी।

ये प्रोजेक्ट भी मंजूर
- बाघागाड़ा से नौसड़ तक फोरलेन का निर्माण
- हार्बर्ट बांध होते जंगल कौड़िया फोरलेन तक बाईपास को मंजूरी
- नौसड़ से जगदीशपुर तक फोरलेन सड़क का निर्माण
- नंदानगर अंडरपास के निर्माण को मंजूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें