फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया डबल मर्डर पेज-1

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहंगपुर गांव में पिता-पुत्र की हत्या
विज्ञापन

- त्रिशूल और रॉड से वार कर किया डबल मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार इलाके के हरहंगपुर गांव में गुरुवार की रात पिता-पुत्र की त्रिशूल और रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। दोनों गांव से कुछ दूरी पर घोठे पर सो रहे थे। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें मृतक भोला का बड़ा बेटा गोविंद और घर में काम कर रहे दो मजदूर शामिल हैं। हत्या संपत्ति के लिए या लूट के इरादे से किए जाने का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन

70 वर्षीय भोला पटेल गांव से 500 मीटर की दूरी पर घोठा बनाकर रहते थे। उनके साथ कभी-कभी तीसरा बेटा 35 वर्षीय लल्लन भी सो जाता था। गुरुवार की रात दोनों घोठे पर सोए थे। रात में हत्यारे टीनशेड को उठाकर पीछे के रास्ते से घुसे और हत्या कर भाग निकले। शुक्रवार सुबह जब बड़ा बेटा वहां पहुंचा तो पिता और भाई को खून से लथपथ देखकर सन्न रह गया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसपी राजीव मल्होत्रा, एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ सीटी डॉ. अजय सिंह, सीओ रुद्रपुर, थानाध्यक्ष गौरीबाजार जेपी यादव, डाग स्क्वॉड टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। भोला का चौथे नंबर का बेटा रामसूचित बाबाधाम गया है, जबकि दूसरे नंबर का बेटा महेंद्र मध्य प्रदेश में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें