फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से छह और की जान गई

Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में 48 घंटे के भीतर इंसेफेलाइटिस से पीड़ित छह और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जनवरी से अब तक इस बीमारी से 348 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 23 नए मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसकी रिपोर्टिंग शासन स्तर तक की जा रही है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 118 मरीज भर्ती हैं। मरीज की संख्या ज्यादा होने की वजह से भी इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। एक बेड पर कई मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इससे संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।

पिछले 48 घंटे में गगहा, गोरखपुर की खुशी (8), मनीष  (7),अंजली (4), मंजू (12), प्रिया (3), कुशीनगर के अनूप (15 माह),  की मौत हो गई। वहीं गोरखपुर के दस, कुशीनगर के पांच, महाराजगंज के दो, देवरिया के दो, बिहार और बस्ती के एक-एक मरीज को भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक 1340 मरीज आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें