सरकारी महकमों के अफसरों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सख्ती का असर भले ही क ई विभागों में दिखाई पड़ने लगा है मगर अब भी कुछ ऐसे विभाग हैं जहां के अफसर-कर्मचारी कार्यप्रणाली में सुधार तो दूर समय से दफ्तर भी नहीं पहुंच रहे । शुक्रवार को करीब दर्जन भर विभागों में हुए औचक निरीक्षण में 100 कर्मचारियों के अनुपस्थित होने के साथ ही तमाम खामियां भी मिलीं।
कमिश्नर अनिल कुमार के निर्देश पर जेडीसी अमजद अली अंसारी ने सात विभागों का निरीक्षण किया। इनमें अधीक्षण अभियंता जल निगम के कार्यालय में जहां पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला वहीं कई विभागों में काफी गंदगी मिली। फाइलें बेतरतीब रखी गईं थीं तो जगह-जगह पान-गुटके की पीक और कूड़े के ढेर मिले। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या की रिपोर्ट पर कमिश्नर ने संबंधित अफसरों-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही उनका एक दिन का वेतन रोक दिया है। इनमें कुछ कर्मचारी पिछले दो-तीन दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के गायब मिले।
इसी तरह अपर आयुक्त श्याम धर पाण्डेय के निरीक्षण के आरटीओ में दो, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के विभिन्न दफ्तरों में क्रमश:21 और 22 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
इन विभागों में ये कर्मचारी मिले अनुपस्थित
सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक शिक्षा)
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सत्यप्रकाश त्रिपाठी, सहायक शिक्षक शैलेंद्र कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सहायक सुभाष चंद, राम नारायण, देश दीपक त्रिपाठी, प्रधान सहायक अनिल कुमार चतुर्वेदी, कंप्यूटर आपरेटर प्रदीप कुमार।
संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)
आशु लिपिक शाहिद अली, उर्दू अनुवादक हेमा, वरिष्ठ सहायक अमित कुमार गुप्ता, चौकीदार मोहम्मद इमरान।
उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय
उप शिक्षा निदेशक, प्रशासनिक अधिकारी राजेश चंद श्रीवास्तव, प्रधान सहायक प्रेम चन्द गुप्ता, विद्या प्रसाद, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार, दफ्तरी रमेश यादव व मुरारी।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय
प्रशासनिक अधिकारी कंचन गौड़, आशुलिपिक अभिषेक यादव, प्रधान सहायक जय प्रकाश राय, वरिष्ठ सहायक ठाकुर जी, एजाज अहमद, लेखाकार धन्नुराम, रामजी गुप्ता, साबित अली, परिचारक राजेश कुमार।
मुख्य अभियंता विद्युत कार्यालय
कार्यालय सहायक प्रथम एसबी पांडेय, मानचित्रक ममता गौतम, कार्यालय अधीक्षक विशेष श्रेणी राघवेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक पीके गुप्ता।
मुख्य अभियंता जल निगम कार्यालय
मुख्य लिपिक अवधेश सिंह, वरिष्ठ सहायक देवदत्त त्रिपाठी, आशुलिपिक अंजनी कुमार द्विवेदी, नैतिक लिपिक भवनाथ निषाद, अंशुमान श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, पुनीत कुमार सिंह, चपरासी मोरिसीन मसीह, अरविन्द कुमार, रवि प्रताप सिंह, जंगी।
अधीक्षण अभियंता जल निगम (कार्यालय)
अधीक्षण अभियंता डीपी मिश्रा, आशुलिपिक मनमोहन श्रीवास्तव, मुख्य लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामरक्षा पाण्डेय, आलेखक बालेश्वर, नैतिक लिपिक अमरजीत, शैलेंद्र कुमार, शशि सिंह, मानचित्रक विश्वनाथ सिंह, वाहन चालक अजमत अली शाह, चपरासी गुड्डी, राम सिंह, अशोक कुमार, बुद्धिराम, मुन्नु।