फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की हुई टक्कर, तीन की मौत, एक घायल

Thu, 16 May 2019 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। भगौरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झंगहा के गहिरा निवासी रवि मौर्या की बारात संतकबीरनगर के रूधौली में मंगलवार को गई थी। शादी में शामिल होने झंगहा के गहिरा चौबे टोला निवासी विनोद चौहान गया हुआ था। उनके साथ बहनोई कुशीनगर के गणेश पट्टी निवासी संतोष भी गए थे। दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। इसी बीच सहजनवां के भगौरा में उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार टिकरिया खुर्द निवासी शफीक (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा बिट्टू, संतोष और विनोद घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह संतोष व विनोद ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें